शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- चतुर्थी 11:06:11, पश्चात-पंचमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 06 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- आद्रा 06:11:00, पश्चात-पुनर्वसु,
योग- शूल 14:09:00, पश्चात-गण्ड,
करण- विष्टिभद्र 11:06:11, पश्चात-बव,
चंद्र- मिथुन 22:37:53, पश्चात-कर्क राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:29:08,
सूर्यास्त- 19:06:28,
दिन काल- 13:37:19,
रात्री काल- 10:22:12,
चंद्रोदय- 08:37:34,
चंद्रास्त- 23:13:25,
राहू काल- 12:18-13:59, अशुभ,
यम घँटा- 07:11-08:53,
अभिजित- 11:51-12:45, अशुभ,
प्रदोष- 19:06-21:12 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। इससे पेट में शूल होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन यादगार बनाने के लिए आपके पास शानदार अवसर आने वाला है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार दिला सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी। तली चीजों के सेवन से परहेज करें। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें। जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारीयों को प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। काम की जगह अपने स्थान को बनाये रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। सिर दर्द माइग्रेन जैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें। कहीं जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। आर्थिक मामलों में सूझ-बूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। आपके व्यवसाय में ईश्वरीय कृपा बरसेगी। किसी कंपनी द्वारा आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी। ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। आपके लिए यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है, साहसिक यात्रा की योजना बनायें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। उन लोगों सो दूर रहें जो लोगों की शारीरिक क्षमता को जज करते हैं और उनके लिए गलत सोचते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आपको मुसीबत में डाल सकती है। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। सेहत के लिए उठाए गए कदम कारगर साबित होने वाला है, उर्जावान महसूस करेंगे। दूसरे शहर ड्राइव करके जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा। घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। सिंगल लोग अच्छा जीवन जियेगें। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। धन प्रदायक दिवस है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी बंधु अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखें। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। आराम करने पर ध्यान दें। आपको उस यात्रा पर जाने के लिए कहा जा सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रही परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन बिताने वाले प्यार के मामले में लकी रहेंगे। जीवन साथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रखें। किसी नये काम को स्टार्ट करने के लिये दिन ठीक है। एक बहुत ही रोचक व्यावसायिक कॉल की अपेक्षा करें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता रहेगी। अपना ख्याल रखें। फिट रहने के लिए जरुरी सभी कदम उठाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस के किसी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रेमी के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। कोई पुराने आर्थिक विवाद समाप्त हो सकते हैं जिससे आपको प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना लें। करियर में आर्थिक प्रगति प्राप्त करने के लिए आपको फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। घर या गाड़ी में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रेमी के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। पैसों की स्थिति पर आपको ध्यान देना होगा। किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। व्यवसाय संबंधी किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए डिसिप्लिन की आवश्यकता है। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकता हैं। किसी यात्रा में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर में बड़ों की बातों को पूरा तावाज्जुब दें, इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आप दिल की गहराइयों से अपने जीवनसाथी को खुश देखना चाहते हैं। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। आपके लिए लाभ देने वाला दिन रहेगा। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं। कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का रहेगा। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। लड़की के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। धन के मामले में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। बिजनेस टिप्स के लिए घर के बड़ों से बात करें, उनके पास आपके लिए कुछ बहुत ही उपयोगी जानकारी होगी। सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें। शादीशुदा जिन्दगी के नजरिए से दिन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा रहेगा। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। बिजनेस कर रहें हैं तो अपनो का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है, तैयारी शुरु कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। कुछ जातक एक अलग ही मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आपका साथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातको कों अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए। श्वांस के मरीज संभलकर रहें, कोई दिक्कत आ सकती है। यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्राओं को स्थगित कर दें और धैर्य रखें। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
