दैनिक राशिफल १० जनवरी २०२६ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 10-01-2026 शनिवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- सप्तमी 08:23:12, पश्चात-अष्टमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 26 पौष गते,
नक्षत्र- हस्त 15:38:54, पश्चात-चित्रा,
योग- अतिगंड 16:57:25, पश्चात-सुकर्मा,
करण- बव 08:23:13, पश्चात-बालव, 
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:35, 
सूर्यास्त- 17:40:48,
दिन काल- 10:24:13, 
रात्री काल- 13:35:47,
चंद्रास्त- 11:34:58,
चंद्रोदय- 24:42:39*,
राहू काल- 11:10-12:28, अशुभ,
अभिजित-12:08-12:49, शुभ,
प्रदोष- 17:40-20:26 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल और अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। 
    
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा और आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। काम-काज को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। प्यार में दिल टूटने का दर्द नहीं सहन होगा। परिवार में बच्चों को अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाएंगे। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - आसमानी गई।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके घर में सामंजस्य बना रहेगा। आपको विभिन्न कार्यों में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आग और बिजली से दूर रहें। करियर में मनचाही नौकरी की तलाश जारी रखेंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मिलकर विकट घड़ी का आनंद लेंगे। आपको पैसे से भरा बैग मिल सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी बात को लेकर मन में लालच ना लें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख और कान खुले रखकर आगे बढ़ना होगा। मेडिकल उपकरण से जुड़े व्यवसाय मे लाभ मिलेगा। सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी करते हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। आपका दांपत्य जीवन में उठा-पटक बना रहेगा। लड़की की शादी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। शेयर मार्केट में धन लगाने के लिए सचेत रहें। शुभांक - 8 शुभ रंग - पीला है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपकी किसी इच्छा की पूर्ति न होने से आपके मन में निराशा बनी रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो बहुत अच्छा समय है।
आज का कर्क राशि सेहत आपकी बढ़िया रहेगा। नौकरी के लिए किया जा रहा प्रयास फलित होगा। प्रेम संबंध में आपका दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच लड़ाई होगी, बाहर के लोगों से संपर्क कम रखेंगे तो अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - श्वेत है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन सबके सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और व्यापार के कार्यों मे आपको गति मिलेगी। आपके नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या हो। व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। सेहत हेतु हेल्थ इज वेल्थ के फार्मुले पर ध्यान देंगे। करियर में इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को पदोन्नति और परेशानी दोनों मिलेगी। प्यार के रिश्तों में दूरी आपको और गहरा करने वाला है। परिवार के साथ यात्रा करेंगे जो परेशानियों से भरी रहेगी। पिता की संपत्ति को लेकर बहनों मे विवाद हो सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों ने आपको साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना उनको नुकसान देगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। अतः धन-संपत्ति में व्यवसाय से जुड़ें लोगों की हालत खराब होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। करियर में प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के उपर काम का दबाव बना रहेगा। प्यार में आपके जज्बातों को साथी नहीं समझेंगे, जो तनाव देगा। घर में शादी की खरीदारी ऑनलाइन करेंगे। संतान के लिए घर पर सरप्राइज पार्टी रखेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको किसी जरूरी मुद्दे में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा-सुनी हो सकती है, इसलिए ऐसे मामले में आप लेन-देन की बात बिल्कुल ना करें। केटरिंग के व्यवसाय से जुडे लोगों को अचानक बड़ा ऑफर मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा परेशान होंगे। नौकरी छोड़ने का मन बना लेंगे जो सही रहेगा। किसी तीसरे के हस्तक्षेप से प्यार में तकरार हो सकता है। जमीन, जायजाद के बंटवारा को लेकर परिवार से विवाद होगा। किसी अन्य के माध्यम से धन की आमदनी बढ़ेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपका मानसिक बोझ भी थोड़ा कम होगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और उससे पीछे ना हटें। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। धन-संपत्ति में लेन-देन और क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा। पैर में चोट लग सकती है, सतर्क रहें। नौकरी वाले जातकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। प्यार में संबंधों पर निकटता आपको पसंद नहीं होगी। बाहर वालों की वजह से परिवार से रिश्ते खराब हो सकते हैं और आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है। 

☀️ धनु राशि :- आज का दिन बिजनेस के किसी काम को लेकर आप अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं और आपकी दीर्घकालीन योजनाएं सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगी और अपने किसी करीबी से आपको अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा। घर में भाई की तबियत ज्यादा खराब होने से तनाव बढ़ेगा। करियर में किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से नौकरी में लाभ मिलेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है। राजनीति स्तर पर परिवार को सम्मान मिलेगा। आपको मां की तरफ से कीमती उपहार मिल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन किसी आर्थिक मामले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। आपको व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान देंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी। करियर हेतु किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आपको खुशी देगा। बचपन की मुहब्बत को दिल में जिंदा करेंगे। पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। आपको कहीं से अचानक धन लाभ होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार पर माँ लक्ष्मी जी मेहरबान रहेंगी। कसरत से खुद को तंदुरूस्त और बीमारी से दूर रखें। करियर हेतु नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। घर में किसी अपने की वजह से खुशी मिलेगी। दोस्त के कारोबार में सहयोग करेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने की पूरी कोशिश करें। पैसे की कमी का असर व्यवसाय और जीवन पर दिखेगा। सेहत के लिए चिंता और तनाव से भरा रहेगा। बेरोजगारी की वजह से परेशान रहेंगे। आपसे सोशल मीडिया पर कोई शख्स प्यार का इजहार करेगा। परिवार में मांगलिक और धार्मिक काम का आयोजन होगा। आपके बच्चे घूमने की जिद्द करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लेमन है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!