शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- पूर्णिमा 15:31:53, पश्चात-प्रथम,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 19 पौष गते,
नक्षत्र- आद्रा 17:27:00, पश्चात-पुनर्वसु,
योग-ब्रह्म 09:04:13, पश्चात-ऐन्द्र,
करण- बव 15:31:53, पश्चात-बालव,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - दक्षिणायन
सूर्योदय- 07:15:47,
सूर्यास्त- 17:35:31,
दिन काल- 10:19:44,
रात्री काल- 13:40:27,
चंद्रोदय- 17:28:10,
चंद्रास्त- 31:36:53*,
राहू काल- 09:51-11:08, अशुभ,
अभिजित-12:05-12:46, शुभ,
प्रदोष- 17:36-20:22 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री-सहवास निषिद्ध है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको संतान की उपलब्धि पर गर्व का अहसास होगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। अगर किसी से पैसा उधार लिया है तो वह चुका सकते हैं। कोई मेहमान भी घर पर आ सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा संभावित है। लेखन-साहित्य से जुड़े काम में धन लाभ होगा। जातक की सेहत अच्छी नहीं रहेगी। नौकरी में जल्दबाजी से बना काम बिगड़ेगा। लव लाइफ में जातक का दिल टूटेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कोई अनहोनी होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप अपने बजट का ध्यान रखें। आपका मन समाज सेवा के कामों में लगा रहेगा। परिजनों से किसी बात पर हॉट टॉक हो सकती है। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़़ाई से भटक सकता है। सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में अगर निवेश और विस्तार करेंगे तो शुभ रहेगा। सेहत सामान्य रहेगा, परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। जातक का नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। प्यार जीवन में जातक के लिए रोमांटिक दिन रहेगा। किसी बात से माता-पिता का दिल टूटेगा। पत्नी का साथ छूट सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन लव लाइफ में आपकी मधुरता बनी रहेगी। इनकम में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आप लोगों की समस्याओं को समझाने में सफल रहेंगे। विद्वान लोगों से संपर्क मजबूत होगा। बिजनेस में नई योजना बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। व्यवसायिक कामों में जातक को सफलता हाथ लगेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पढ़ाई में जातक की मेहनत का परिणाम आएगा। प्यार जीवन से जातक का विश्वास उठेगा। परिवार और पुत्र की चिंता सताएगी। सुदूर यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन अनैतिक कामों की ओर जा सकता है, लेकिन ऐसा करना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। किसी वजह से आपका मन अशांत रहेगा। धन-संपत्ति हेतु व्यवसाय सामान्य चलेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी में ऑफिस में सहयोगी और वरिष्ठ आलोचना करेंगे। लव लाइफ में जातक को पहले प्यार की वजह से मतभेद होगा। परिवार वाले जातक की कद्र नहीं करेंगे, इससे मन दुखी रहेगा। वाहन दुर्घटना हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन लव लाइफ में चल रही परेशानियां आपकी खत्म होंगी। धर्म और आध्यात्मक की ओर अधिक रुझान रहेगा। नौकरी-बिजनेस दोनों में आपक प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परेशानियों का हल भी निकल जाएगा। व्यवसायिक यात्रा से बचें, मिला-जुला दिन रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ऑफिस में भावुकता के शिकार होंगे। लव लाइफ में जातक के प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। परिवार के लिए कुछ करने की जरुरत है। चोट-चपेट लगने की संभावना है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन प्यार को इजहार करने के लिए शुभ है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन करने से आपको बचना चाहिए। धन लाभ से व्यवसायिक गति का विस्तार होगा। सेहत सामान्य रहेगा। नौकरी और पढ़ाई में प्रयास करेंगे। लव लाइफ में जातक प्यार के चक्कर से दूर रहेंगे। जीवनसाथी के परिवार में मुसीबत आने से दिन खराब होगा। आप सपनों की दुनिया में खोएं रहेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी नौकरी में अधिकारियों से किसी बात पर कहा-सुनी संभव है। परिजन आपकी किसी बात पर असहमत होंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। लव लाइफ को समय नहीं दे पाएंगे। सड़क पर रहने वाले जानवरों से बचकर रहें। धन हानि भी संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार से काम में मन लगेगा। किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना है। नौकरी के सिलसिले में भागदौड़ करेंगे। लव लाइफ में दिल की बात दिल में रखेंगे। परिवार और साथी की भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के सहयोग से धन लाभ होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - स्काई ब्लू है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप बच्चों पर नजर रखें। महिलाओं की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपका समय मनोरंजक गतिविधियों में बीतेगा। आपका मन काम में कम ही लगेगा जिससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों के विवादों में टांग न अड़ाएं। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और दौड़धूप होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। लव लाइफ में जातक का ब्रेकअप होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप पॉजिटिव चेंज में आ सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए ये समय और ज्यादा शुभ रहेगा। लव लाइफ की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। दोस्तों के जरिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धन, सेहत पर खर्च होगा। नौकरी में जातक को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में जातक के लिए दिन बोझिल बना रहेगा। परिवार के लिए कुछ ऐसा करेंगे की नाम होगा। आप यात्रा से बचें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा, जिससे पराक्रम में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। जातक का व्यवसाय धीमा चलेगा। सेहत अच्छी रहेगी जातक का दिन अच्छा गुजरेगा। जातक को नौकरी मिलेगी और चली भी जाएगी। लव लाइफ में जातक का दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा। परिवार में साथी की वजह से मतभेद हो सकता है। विरोधी की नजर आपकी गतिविधि पर रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन किसी से भी आप विवाद करने से बचें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ेगी। घर के सदस्यों से किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। व्यवसाय, निवेश और शेयर के लिए दिन अच्छा रहेगा। जातक निरोगी काया लेकर घूमेंगे। काम से ज्यादा ऑफिस में जातक के प्यार के चर्चें होंगे। लव लाइफ में जातक को प्यार मिलेगा। पत्नी की वजह से परिवार में तनाव होगा। आप मनोरंजन में पूरा दिन बिताएंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद होना संभव है। परिवार के लोग किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। किसी भी बात में जल्दबाजी न करें। आपके निर्णय सही साबित होंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। कानूनी मामलों में जातक को सफलता हासिल होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। ऑफिस में दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें। लव लाइफ में जातक का विवाह तय होगा। परिवार में कर्ज की स्थिति बनेगी। निजी संबंधों में अलगाव की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
