थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित मांझा की बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 21 रोल प्रतिबन्धित चाईनीज माँझा व 02 चाईनीज परेता बरामद-

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर थाना मडियाहूँ पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर रेलवे स्टेशन मडियाहूँ से दुकान मे चेकिंग के दौरान दिनांक 02.01.2026 प्रतिबन्धित मांझा बेचते हुए कृष्णा चौरसिया पुत्र मोहन लाल चौरसिया निवासी पीर जकरिया (गोला बाजार) थाना मडियाहूँ जौनपुर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 03/2026 धारा 223(बी)/293/125 BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. कृष्णा चौरसिया पुत्र मोहन लाल चौरसिया निवासी पीर जकरिया (गोला बाजार) थाना मडियाहूँ जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
2. मु0अ0सं0- 03/2026 धारा 223(बी)/293/125 BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम
बरामदगी-
1. 21 रोल प्रतिबन्धित चाईनीज माँझा व दो चाईनीज परेता।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 कवीन्द्रनाथ राय थाना मडियाहूँ जौनपुर। 
2. का0 शिवम गुप्ता थाना मडियाहूँ जौनपुर। 
3. का0 सुशील गुप्ता थाना मडियाहूँ जौनपुर।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!