जौनपुर में तीन तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की MDA बरामद

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर थाना बरसठी पुलिस व स्वाट टीम, एसओजी व गामा टीम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. बनाने व तस्करी करने वाले अर्न्तप्रान्तीय गैंग के 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एम.डी.एम.ए. 300 ग्राम, एम.डी.एम.ए. बनाने की सामग्री(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये), नकदी 110000 रुपये व चार पहिया वाहन बरामद –

गिरफ्तारी का विवरण-
पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ, श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह व श्री परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकीर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट, गामा, एसओजी व थाना बरसठी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक-27.10.2025 समय करीब-22.00 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थाना बरसठी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पाली से 03 अभियुक्तों को उनके घर से अवैध रूप से एम.डी.एम.ए. का निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके पास से निर्मित एम.डी.एम.ए. 300 ग्राम, एम.डी.एम.ए. बनाने की सामग्री 01 किलोग्राम लोवा पाउडर, 1.5 किग्रा0 कास्टिक सोडा, 06 किलो ब्लैक पेपर, रैपर सफेद 500 ग्राम(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये),नकदी 110,000 रु0, इलेक्ट्रानिक तराजू व 01 स्विफ्ट डिजायर गाड़ी रजि0 नं0-UP50 BW 9880 बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-225/25 धारा 8/22 NDPS ACT  थाना बरसठी जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी से जनपद में इस तरह की घटना में प्रभावी अंकुश लगेगा। 
पूछताछ का विवरण-
उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस समय इस टीम का मुख्य सरागना अभीत तिवारी है, जो पूर्व में गुड़गांव थाना डी.एल.एफ.टी.एच. 3 गुरूग्राम से दिनांक-01.03.2025 एम.डी.एम.ए. में जेल जा चुका है, इस गैंग के सदस्य संदीप तिवारी, घनश्याम सरोज व लवीशंकर मिश्रा व संजय सिंह अभी भी जेल में निरुद्ध हैं। अभियुक्त अभीत तिवारी द्वारा बताया गया कि मुझे एम.डी.एम.ए. बनाने का ज्ञान मेरे चाचा संदीप तिवारी जो केमिकल्स इन्जीनियरिंग किये हैं, उन्होने ही बनाने का फार्मूला मुझे बताया था। मै भी मैकेनिकल से पॉलीटेक्निक किया हूँ। एम.डी.एम.ए. में बनाकर मै ज्यादातर सप्लाई मुम्बई, हरियाणा में करता हूँ। जौनपुर में भी कुछ खास व्यक्तियों को सप्लाई देता हूँ।
गिरफ्तार अभियुक्त गण-
1. संतोष तिवारी पुत्र स्व0 लालजी तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2. अभीत तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3. अंकित तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1. निर्मित एम.डी.एम.ए. 300 ग्राम, एम.डी.एम.ए. बनाने की सामग्री 01 किलोग्राम लोवा पाउडर, 1.5 किग्रा0 कास्टिक सोडा, 06 किलो ब्लैक पेपर, रैपर सफेद 500 ग्राम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये)
2. नकदी 110,000 रु0 
3. इलेक्ट्रानिक तराजू 
4. 01 स्विफ्ट डिजायर गाड़ी रजि0 नं0-UP50 BW 9880 
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-225/25 धारा 8/22 NDPS ACT  थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
अभीत तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी जनपद जौनपुर
1.मु0अ0सं0-63/2025 धारा- 22(C), 29 एन.डी.पी.एस.एक्ट थाना डी.एल.एफ.पी.एच. 03 गुरूग्राम हरियाणा।
2.मु0अ0सं0-225/25 धारा 8/22 NDPS ACT  थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं-219/2025 धारा-191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 125, 352, 351(3), 110 बीएनएस थाना बरसठी जौनपुर।
संतोष तिवारी पुत्र स्व0 लालजी तिवारी निवासी पाली थाना बरसठी जनपद जौनपुर
1.मु0अ0सं-219/2025 धारा-191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 125, 352, 351(3), 110 बीएनएस थाना बरसठी जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-225/25 धारा 8/22 NDPS ACT  थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.श्री देवानन्द रजक, प्र0नि0 बरसठी मय टीम जनपद जौनपुर।
2.श्री रामाश्रय राय, प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद जौनपुर।
3.श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी गामा मय टीम जनपद जौनपुर।
4.श्री अनिल कुमार, एसओजी मय टीम जनपद जौनपुर।
5.श्री मनोज ठाकुर, प्रभारी सर्विलांस मय टीम जनपद जौनपुर।

नोट-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहनस्वरूप ₹10,000 (दस हजार रुपये) पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!