थाना कटरा पुलिस द्वारा पुलिस पेंशनरों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व के उपसीलक्ष्य में मिष्ठान उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया

बृज बिहारी दुबे
By -

 रिपोर्ट राहुल गुप्ता
 शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त पेंशनरों के प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष पहल की गई। इसी क्रम में दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस पेंशनरों के सम्मान में एक सौहार्द्रपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण में, सुश्री ज्योति यादव, क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन) सुश्री आकृति पटेल, स्वतंत्र प्रभारी थाना कटरा द्वारा पुलिस पेंशनरों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मिष्ठान उपहार भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
*अधिकारियों द्वारा पेंशनरों से भेंटवार्ता करते हुए कहा कि—* “पुलिस विभाग अपने पूर्व कर्मियों के अमूल्य योगदान को सदा स्मरण रखता है। आपकी सेवाओं ने पुलिस संगठन को सुदृढ़ किया है, और आपका अनुभव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
कार्यक्रम के दौरान पुलिस पेंशनरों ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन के लिए हर्ष एवं संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विभागीय एकता, आत्मीयता एवं सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी कटरा सहित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मिष्ठान वितरण के दौरान पुलिस पेंशनरों के चेहरों पर प्रसन्नता और गर्व की झलक दिखाई दी।
*इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा यह संदेश भी दिया गया कि —*
“पुलिस परिवार का हर सदस्य, चाहे वह सेवारत हो या सेवानिवृत्त, विभाग की गरिमा और गौरव का अभिन्न अंग है। दीपावली जैसे त्यौहार आपसी स्नेह और संगठन की भावना को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पेंशनरों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय त्यौहार मनाने का आह्वान किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!