मनींद्र मंडल का शहादत दिवस मनाया गया सिंदरी विधानसभा भाजपा नेत्री तारा देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा 

 सिंदरी, धनबाद। शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी, शहीद मनींद्र मंडल का 31वां शहादत दिवस मनाया गया ।स्टीलगेट स्थित घनबाद शहीद मनिंदर मंडल स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंदरी विधानसभा भाजपा नेत्री तारा देवी ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 मनींद्र मंडल की पत्नी रेखा मंडल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लेकिन 31 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। मेरे पति के हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहे हैं । जो बेहद दुखद है ।सांसद ढुल्लू महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनींद्र मंडल एक सच्चे समाजसेवी और जनता के हितैषी थे ।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा उनके स्मारक स्थल को घेरने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!