आनंद में भव्य स्वागत: टी. राजा सिंह ने दी हिंदू राष्ट्र की अपील

बृज बिहारी दुबे
By -
    (रिपोर्ट विपिन मिश्रा)
आनंद, गुजरात | 12 अक्टूबर 2025 आनंद शहर आज एक ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण अवसर का साक्षी बना, जब प्रसिद्ध हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह का भव्य आगमन हुआ। उनके स्वागत में पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया और चारों ओर “जय श्री राम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

विराट हिंदू धर्म सभा में उमड़ा जनसैलाब
शहर के प्रमुख मैदान में आयोजित विराट हिंदू धर्म सभा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समर्थक और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच पर पहुंचते ही टी. राजा सिंह का पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने प्रधानमंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह किया कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गौमाता को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा दिया जाए और गौवंश की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम की उपस्थिति और कवरेज
इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय मीडिया फाउंडेशन, नेशनल आनंद गुजरात टीम भी शामिल रही। टीम में शामिल थे:

अनंद जिला अध्यक्ष: विपिन मिश्रा

बोरसद उपाध्यक्ष: वाघ जी भाई भरवाड़

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: दिवाकर शर्मा

सचिव: अंकुश चौहान, अनिकेत विश्वकर्मा

अन्य सदस्य: अनिल पटेल


टीम ने पूरे कार्यक्रम को अपने कैमरों में कैद किया और महत्वपूर्ण क्षणों का रिकॉर्ड बनाया, जिससे यह ऐतिहासिक पल हमेशा यादगार रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!