फ्लोरेंस स्कूल के छात्रो ने रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

बृज बिहारी दुबे
By -

दुल्हीपुर। फ्लोरेंस स्कूल में प्रकाशोत्सव पर्व दीपावली के अवसर पर आयोजित रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मनमोहन रंगों से विभिन्न थीम पर रंगोली की रचना तथा दीपों की सजावट करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि रंगोली का हमारे जीवन में अनेक महत्व है, जिनमें कलात्मक कौशल का विकास, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व, और सकारात्मक ऊर्जा का संचार शामिल है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लोगों को पारंपरिक कला को जीवंत रखने और रचनात्मकता को व्यक्त करने का अवसर देती हैं, साथ ही त्योहारों के दौरान सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बनाने में मदद करती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!