दीपावली की रोशनी से जगमगाया सिंदरी, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ माॅं काली की पूजा कर लिया आशीर्वाद।

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा 
सिंदरी/ धनबाद। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दिपावाली सोमवार को धनबाद जिले के औद्योगिक नगर  सिंदरी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की साफ सफाई कर मिट्टी के दीपों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सुसज्जित किया हुआ था। जैसे ही सूरज अस्त हुआ पूरा शहर बिजली के बल्ब और घर के परिसर पर रखे प्रज्वलित दीपों की पंक्तियों की अद्भुत रोशनी से चकाचौंध हो गया,वहीं देर रात तक आतिशबाजी की आवाज सुनाई देती रही। ऐसा माना जाता है कि यह शोर और चमक पुण्य की जीत का जश्न मनाते हुए बुरी आत्माओं को दूर भागती है। इस दिन धन, स्मृद्धि और उर्वरता की देवी ,देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा स्थापित कर घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। उपरांत सगे- संबंधियों के बीच प्रसाद एवं मिठाइयों का आदान प्रदान किया गया।
*काली पूजा* -कार्तिक मास की अमावस्या 20 अक्टूबर दिवाली के दिन को सिंदरी शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में माॅं काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि- विधान और मंत्रोचार‌ के साथ पूजा अर्चना की गई और शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया । जय हिंद मोड काली पूजा समिति, आदर्श क्लब( एल टाइप), अमर क्लब और भारतीय संघ (रोहड़ाबांध), ताल तला (जे टाइप) , मार्शल क्लब (आई एम टाइप) मनव क्लब, अमर क्लब के अलावा विभिन्न पूजा पंडालों में  मां काली की प्रतिमा स्थापित कर  आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शुभ मुहूर्त की शुरुआत होते ही पंडालों में मूर्तियों के चेहरे से पट खोलते ही भक्त ढोल की थाप के बीच देवी काली के जयकारे लगाने लगे। दीपावली की रात वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मां की आराधना की गई और सुबह भक्तों के बीच खिचड़ी महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। मंगलवार देर शाम सिंदरी के विधायक चंद्र देव  महतो एवं धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी , विश्व हिन्दू परिषद के सोनुगिरी ने सिंदरी के विभिन्न पूजा पंडालों का परिदर्शन कर मां काली का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र में खुशहाली और स्मृद्धि की कामना की। इसी क्रम में श्री महतो मां काली के दर्शन के लिए जय हिंद पूजा पंडाल पहुंचे जहां डॉक्टर सी जी साहा ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके में बड़ी संख्या में पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!