भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक दो महान नेताओं को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट अमित बाछुका 


गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आजादी के बाद देश की लगभग 562 रियासतों का भारत में विलय कराने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। पूरी दुनिया उन्हें एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में याद करती है।

उन्होंने कहा कि देश आज भी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के साहस और नेतृत्व को श्रद्धा भाव से याद करता है। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखकर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई और पाकिस्तान के विभाजन के बाद दुनिया के नक्शे पर नया देश बनवाकर भारत की ताकत का परिचय कराया।
मौके पर वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा ने कहा कि आज का दिन दो महान व्यक्तित्वों को स्मरण करने का है, जिन्होंने देश की एकता और मजबूती के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, पंकज कुमार सागर, इरफान अली, गुलाम मुस्तफा, साबिर अहमद खान, परेश नाथ मित्र, अमित कुमार सिन्हा, मनोज कुमार राय, अनिमेष देव, सिकंदर अंसारी, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद निजाम, समीम मुखिया, कृष्ण सिंह, शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, सोहेल परमेश्वर मेहता, विनीत भास्कर, मोहम्मद टार्जन, पुरुषोत्तम चौधरी, मोहम्मद सोहेल, सोनू खान, क्यामुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!