आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी जी शाहजहाँपुर द्वारा पैदल गश्त की गयी

बृज बिहारी दुबे
By -

 रिपोर्ट राहुल गुप्ता 

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, महोदय शाहजहाँपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय एवं थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पैदल गश्त की गई ।
 गश्त का उद्देश्य एवं निरीक्षण-
इस पैदल गश्त का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, कानून-व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना तथा जनता में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का संदेश देना रहा।
गश्त के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण किया गया ।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि वे अत्यधिक सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, साथ ही आमजन से संवाद बनाते हुए सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करें।
 निर्देश एवं जनसंपर्क
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र में उपस्थित व्यापारियों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उनसे सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि —
“त्योहारों के समय पुलिस-जनसहयोग ही शांति, सौहार्द और सुरक्षा का आधार है। 
अधिकारियों द्वारा थाना सदर बाजार पुलिस को निर्देशित किया गया कि गश्त को नियमित रूप से जारी रखें।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों से सौहार्दपूर्ण संवाद कर त्योहारों में शांति, सहयोग एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। मुख्य उद्देश्य

 त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना।

बाजारों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना।

ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था को नियंत्रित कर जाम से राहत प्रदान करना।
पुलिस-जनसहयोग के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाना।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!