सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के मुख्य द्वार के सामने बाहरी दीवार के साथ लगभग 200 मीटर लम्बाई में एक खुला कच्चा नाला बह रहा है, जिसकी गहराई लगभग डेढ़ मीटर तथा चौड़ाई भी लगभग डेढ़ मीटर है। यह नाला खुले रूप में होने के कारण आसपास के क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध तथा अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है। साथ ही यह मार्ग से आने-जाने वाले यातायात, आम नागरिकों तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। जनहित, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल प्रभाव से उक्त स्थान पर लगभग 200 मीटर लम्बे, डेढ़ मीटर गहरे एवं डेढ़ मीटर चौड़े मानक अनुरूप सीमेंटेड पक्के नाले का निर्माण करवाने का कष्ट करें, अथवा वैकल्पिक रूप में,आवश्यक व्यास की सीमेंट पाइपें (RCC Pipes) डालकर नाले को भूमिगत एवं सुरक्षित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं।
यह त्वरित कदम हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों एवं राहगीरों को इस दीर्घकालिक समस्या से स्थायी राहत प्रदान करेगा।
जिलाधिकारी जौनपुर ने NH आजमगढ़ को उक्त प्रकरण संज्ञान में लेकर बनवाने हेतु निर्देशित किया
