जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

बृज बिहारी दुबे
By -

*रिपोर्ट - सुनील कुमार गुप्ता*

*गौतमबुद्धनगर 30 अक्टूबर, 2025    जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के व्यापारिक वातावरण को और अधिक सुगम व सुदृढ़ बनाना तथा व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
      बैठक के दौरान व्यापारिक प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण, जाम, पार्किंग, सड़कों की मरम्मत, जीएसटी से जुड़ी जटिलताओं जैसी प्रमुख समस्याओं को विस्तारपूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी एवं आसपास के बाजार क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। 
      जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक गतिविधियों को किसी भी प्रकार की समस्या से प्रभावित न होने दिया जाए। उन्होंने नगर पालिका दादरी एवं अन्य स्थानीय निकायों को निर्देश दिए कि बाजारों में अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाए ताकि दुकानदारों व ग्राहकों को सुगमता से आवाजाही की सुविधा मिल सके।
      जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा पीक आवर्स में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि वे निश्चिंत होकर अपना व्यवसाय कर सकें।
       इसके साथ ही जनपद के प्रमुख व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय रूप से अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा किए जा रहे त्वरित निर्णयों से जनपद में व्यापारिक माहौल और अधिक सकारात्मक हुआ है।
      जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर व्यापारिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संयुक्त रूप से कार्य करें, ताकि जनपद में व्यवसायिक वातावरण और अधिक अनुकूल एवं निवेश के लिए प्रेरक बन सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनपद को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाना है।
      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी भू0-अ0 बच्चू सिंह, राजेश कुमार सिंह, उपयुक्त उद्योग अनिल कुमार, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान अनिरुद्ध कुमार, जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश सिंह कटारिया, ईओ दादरी शालिनी गुप्ता, जिला प्रशासन, प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारीगण सहित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विकास जैन, चेयरमैन नवनीत, उकता गुप्ता, उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, सचिव मनीष शर्मा, शिवा चौहान व जिला सचिव विवेक अग्रवाल उपस्थित रहेl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!