वाराणसी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन विदिशा एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा द्वारा 15 अक्टूबर को बाला जी पैलेस महमूरगंज में बहुत ही धूमधाम से गरबा महारास दिवाली मिलन एवं डांडिया उत्सव मनाया गया । जिसमें बनारस की सुप्रसिद्ध गायिका स्मिता बरनवाल द्वारा मनमोहन गीतों की प्रस्तुति की गई एवं डांडिया के गीतों पर शाखा सदस्यों ने खूब मस्ती करी एवं गरबा नृत्य किया। शाखा की सदस्यों निधि जसरापुरिया मनीषा अग्रवाल,क्षमा अग्रवाल कविता अग्रवाल, प्रशंसा तुलस्यान , पूजा डोलिया रितु तुलस्यान, आंचल बूबना, श्वेता अग्रवाल, श्वेता सर्राफ द्वारा डांडिया महारास किया गया।
विदिशा शाखा की अध्यक्षा मनीषा अग्रवाल एवं वरूणा शाखा की अध्यक्षा निधि जसरपुरिया ने सभी शाखा सदस्यों का स्वागत किया। विदिशा शाखा की सचिव क्षमा अग्रवाल एवं वरुणा शाखा की सचिव पूजा डोलिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
