दिवाली मेले में झलका देशी रंग और उत्सव की रौनक।

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी, भेलूपुर 13 अक्टूबर को होटल डायमंड, भेलूपुर में भव्य दिवाली मेला का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का आयोजन रोटी क्लब वाराणसी ब्राइट वाराणसी तथा सखी पैड  बैंक के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ Rotary Club की ओर से उत्तम अग्रवाल जी एवं नीलिमा अग्रवाल जी द्वारा किया गया, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्वेता खरे, अजय खरे, नीता अग्रवाल एवं पुष्परंजन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त, रोटरी  के विभिन्न क्लबों के कई अध्यक्ष और सचिव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और आयोजन की सराहना की।
मेले में देशभर के कई राज्यों गुजरात, बंगाल, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मोगलसराय और बनारस — से आए स्टॉल्स ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। विशेष रूप से बनारस की पारंपरिक साड़ियाँ, जरी-जरदोजी के परिधान, हैंडलूम प्रोडक्ट्स, हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएँ, मिठाइयाँ और फेस्टिव कलेक्शन आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहे।क्लब ब्राइट वाराणसी की तरफ से अध्यक्ष सुनीता भार्गव और मंत्री रितिका जैन उपस्थित रहीं, वहीं सखी पैड बैंक की ओर से अध्यक्ष सपना कपूर, पूजा श्रीवास्तव, प्राची गुप्ता, उमा रस्तोगी, अंजु गोयल, संजय भार्गव, रमेश जैन सहित कई सदस्य शामिल रहे।आयोजकों ने बताया कि इस मेले से होने वाली आय का उपयोग विभिन्न सामाजिक कार्यों में किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज में सहयोग की भावना को और सशक्त बनाया जा सके।पूरे दिन मेला उत्साह, संगीत, संस्कृति और पारिवारिक आनंद से सराबोर रहा, और उपस्थित जनसमूह ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे वाराणसी का एक यादगार आयोजन बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!