(रिपोर्ट अमरेंद्र कुमार )
श्री मद भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ की आयोजन आगामी 23 अक्टूबर से गयाजी खरखुरा स्थित बाबा विश्वनाथ मैरेज हॉल में होने जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य कर्ता गया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर केके निराला ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 23 अक्टूबर को जलभरी यात्रा से होगी,जो आगे सात दिनों तक कथा प्रवचन के रूप में निरंतर जारी रहेगी। इस धार्मिक कार्यक्रम को श्री धाम वृन्दावन से आए भागवत कथा प्रवाचक श्री दामाकिंकर जी महाराज द्वारा प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 9 बजे तक कथा व्यास से प्रवाचित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कथा वाचन के साथ यज्ञ वेदी कुंड भी बनाया जायेगा,जिसमें सभी श्रद्धालु प्रातः फेरी अनुष्ठान क्रिया का सम्पादन कर सकेंगे,तथा यज्ञ भगवान की उपासना कर सकेंगे। इस कथा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह एवं श्रद्धा भाव देखा जा रहा है। लोगों का कहना था कि इस तरह की कार्यक्रम से समाज एवं वातावरण में सकारात्मकता एवं मानसिक शुद्धता की भाव प्रकट होती है,जो आज की तनाव ग्रस्त जीवन के लिए एक वरदान से कम नहीं है। महिलाओं में इस आयोजन को लेकर काफी बड़ी श्रद्धा भक्ति की भाव व्याप्त है,क्योंकि महिलाएं धार्मिक कार्यों में हमेशा पुरुषों से अधिक धर्म पारायण होती हैं। आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने बताया कि भागवत कथा मानव जीवन के लिए मोक्षदायनी,मानव कल्याणकारी तथा सभी बंधनों से छुटकारा प्रदान करने वाली कथा है,इसे त्रिताप निवारणी भी कहा गया है। जो भी व्यक्ति इस कथा का अवलंबन करता है वो संसार के कष्टों से मुक्त हो जाता है। इस कथा के आयोजक डॉ केके निराला ने सभी सनातन धर्मावलंबी डेल्हा वासी एवं गयाजी शहर वासियों से इस कथा में प्रतिदिन शामिल होने का हार्दिक आह्वान किया है। इस कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के लिए कथा समाप्ति के बाद प्रसाद ग्रहण एवं भोजन पानी की भी व्यवस्था आयोजक मंडल द्वारा किया गया है,ताकि दूर देहात से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की रहने खाने की समस्या न हो। इस धार्मिक आयोजन को डॉ केके निराला द्वारा अपने माता पिता से प्रेरणा लेकर आयोजित किया जा रहा है,ताकि इनके माता पिता की धार्मिक आकांक्षाओं की पूर्ति हो सके।
