दैनिक राशिफल ०५ अक्टूबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 05-10-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- त्रयोदशी 15:03:18, पश्चात-चतुर्दशी,  
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 19 आश्विन गते,
नक्षत्र- शतभिषा 08:00:13, पश्चात-पूर्वाभाद्रपदा,
योग- गण्ड 16:33:01, पश्चात-वृद्धि,
करण- तैतुल 15:03:18, पश्चात-गर,
चंद्र- कुम्भ 24:44:25*, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:17:21, 
सूर्यास्त- 18:01:07,
दिन काल- 11:43:46, 
रात्री काल- 12:16:46,
चंद्रोदय- 16:53:38,
चंद्रास्त- 29:07:38*,
राहू काल- 16:33-18:01 अशुभ,
यम घंटा- 12:09-13:37 अशुभ,
अभिजित- 11:46-12:33 शुभ,
प्रदोष- 18:01-20:30 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है।
  
    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों में गति आएगी और व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी। यात्रा करने के लिए समय अनुकूल है। कोई रिश्तेदार अचानक घर आ सकता है, जिसके चलते योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। दिन बहुत बढ़िया हो सकता है। दोस्तों या परिजनों के साथ फिल्म देखने की योजना बन सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जातक शान्त और तनाव-रहित रहें। मनोरंजन और मेकअप पर खर्च न करें। जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से अधिक दखल न दें, ग़ुस्से से बचें। साथी को पर्याप्त समय न दें अन्यथा नाराज हो सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप अपनी बुद्धि और तर्कशक्ति का अच्छा उपयोग करेंगे। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में दिन शुभ रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी जो आपका मन हल्का करेगा। जीवन साथी के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास हो सकती है। पुराने दोस्त मिल सकते हैं जो दिन को यादगार बना देगें। नौकरी पर ध्यान दें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके घर और परिवार का माहौल सुखद रहेगा। माता-पिता और वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। धन लाभ की संभावना है। आपके लिए दिन सेहत को देखभाल की जरूरत है। कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। पुराना उधार वापस मिल सकता हैं। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतरीन दिन है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए काम शुरू करने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं। धन-संपत्ति और करियर में विदेशों में व्यवसाय के विस्तार की योजना बनेगी। सेहत पर असर पड़ेगा। अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ सब-कुछ भूलकर रोमांटिक वक्त बिताएंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सफलता के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दिन नशा से निजात पाने के लिए उचित है, नहीं तो बाद में इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल होगा। यह न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि दिमाग पर भी असरदार है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन मित्र और परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए अवसर लाभकारी रहेंगे। खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप पूरा दिन अपने परिवार को ध्यान में रखकर योजना बनायेंगे। परिवार की ओर से भी आपको विशेष प्रतिक्रिया मिलेगी। आपका विशेष ख्याल रखा जाएगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ की संभावना है। नए संपर्क लाभ देंगे। कार्य और व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान सुख में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी। जातक अपने परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में लाभ होगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। आप जमा-पूंजी को पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें, नहीं तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं, जो आपके साथ रहते हैं। व्यापार पर ध्यान दें, काम अच्छा चलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके काम-काज में प्रगति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना है, लेकिन व्यक्तिगत जानकारियों को बताने से बचें। सयंम बनाकर रखें, क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। व्यापार में बाधा न आये ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - काला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके विचारों और प्रयासों की सराहना होगी। नए अवसर लाभ देंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताएँ। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी लाभदायक रहेगी। आपके कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिला जुलाकर अच्छा जाएगा। सोच-समझकर व्यापार में फैसले लेंगे तो फायदा होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!