शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- तृतीया 25:18:52*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 08 कार्तिक गते,
नक्षत्र- अनुराधा 31:50:44*,
योग- सौभाग्य 29:53:38*,
करण- तैतुल 12:02:33 पश्चात-गर,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:28:45,
सूर्यास्त- 17:41:19,
दिन काल- 11:12:34,
रात्री काल- 12:48:05,
चंद्रोदय- 08:53:14,
चंद्रास्त- 19:13:13,
राहू काल- 19:41-12:05, अशुभ,
यम घंटा- 14:53-16:17 अशुभ,
अभिजित- 11:43-12:27 शुभ,
प्रदोष- 17:41-20:17 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घर में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। दिल छोटा करने से बचें, खास तौर से प्यार में। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए दिन शानदार रहने की उम्मीद है। कारोबार में किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। यात्रा पर जाने वालों का समय अच्छा बीतेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - महरून है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। खेलकूद की गतिविधि में हिस्सा लेना न सिर्फ फिट रखेगा बल्कि मानसिक तौर पर भी खुशी मिलेगी। नव विवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा। आने वाले दिनों में आपको किसी विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकता है, तैयार रहें। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है। आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें। कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है। यात्रा में कोई मूल्यवान वस्तु चोरी अथवा गुम हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एलर्जी की वजह से खांसी जुखाम अथवा स्किन संबंधी कोई परेशानी रह सकती है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। मनोरंजन के लिए किसी चीज का सहारा लेना आपको सुकून दे सकता है। जिद करेंगे तो किसी से टकराव होने की संभावना है। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। किसी बात से जीवनसाथी आप पर गुस्सा कर सकता है। अपने घर में संध्या आरती अवश्य ही करें। ग्रह-नक्षत्र उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। घर से बाहर जा रहें है तो सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें। अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। जीवन साथी से धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। आयात, निर्यात संबंधी निर्णयों पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। यदि आपके पास माइग्रेन होने का इतिहास है, तो दिन के अंत में आपको सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव हो सकता है। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपका भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा। परिवार के लोगों के साथ चल रहे विवाद खत्म करने की पहल कर सकते हैं, कामयाबी मिलेगी। कुछ समान विचारधारा वाले लोगों के साथ शाम का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाले हैं। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आप धन के मामले में अपने अनुभव और ज्ञान का भरपूर प्रयोग करेंगे और इससे आप लाभ प्राप्त करेंगे। बिजनेस में किसी नासमझ की सलाह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिस के किसी काम में आपका विरोध किया जा सकता है, सावधान रहें। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है। किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी मित्र का व्यवहार आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश दिख सकते हैं। अपने जीवनसाथी से कुछ भी छिपाने से बचना चाहिए। दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। वकीलों के लिए दिन शानदार रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने प्रियजनों का भरपूर ख्याल रखने के कारण उनका स्नेह प्राप्त कर सकेंगे। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। लव पाटर्नर के संग कोई रोमांटिक योजना के बारे में बात कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने और डिनर का प्लान बन सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कुछ खर्चे ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। व्यवसाय के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। किसी काम के लिए की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप भगवान विष्णु जी की पूजा अवश्य करें। खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव पर लाभ होगा। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और अधिक मजबूत होगा। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। सिंगल वालों को किसी का बहुत दिलचस्प परिचय मिलेगा। आपकी आर्थिक दशा में अच्छा बदलाव आएगा। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच-समझ लें। मौसम के बदलने से बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पिएं लाभ होगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप किसी पीली वस्तु का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपमें से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपना सेल बढ़ाने या ज्यादा कमिशन कमाने में सफल रहने वाले हैं। आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। स्टूडेंट्स किसी स्थिति या मामले के कारण परेशान हो सकते हैं। सेहत का मामला अच्छा रहने के संकेत हैं। आपके मन में योग व आध्यात्म के प्रति रुचि जाग्रत हो सकती है। अच्छी तैयारी के साथ की जाने वाली यात्रा बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझें। प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। धन से जुडा कोई बड़ा निर्णय अचानक न लें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।
