शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- चतुर्थी 19:37:54,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 24 आश्विन गते,
नक्षत्र- कृतिका 17:30:19,
योग- सिद्धि 17:40:24,
करण- बव 09:13:46, पश्चात-बालव,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:20:07,
सूर्यास्त- 17:55:31,
दिन काल- 11:35:23,
रात्री काल- 12:25:11,
चंद्रास्त- 09:47:54,
चंद्रोदय- 20:12:40,
राहू काल- 10:41-12:08 अशुभ,
यम घंटा- 15:02-16:29 अशुभ,
अभिजित- 11:45-12:31 शुभ,
प्रदोष- 17:56-20:26 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना वर्जित है। पेट में शूल होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। घर में किसी बात पर चर्चा हो सकती है, लेकिन आप उसे शांतिपूर्वक सुलझा लेंगे। काम-काज के मामले में दिन बेहतर रहेगा, आप अपने मनोकूल कुछ परिणाम भी देख सकते हैं। दोस्तों के साथ नए काम की तलाश कुछ को अवसर देने वाली होगी। अगर कारोबार के मामले में कोई प्रेजेंटेशन या मीटिंग्स होने वाली है तो इसमें आगे दिखाई देंगे। धन के मामले में स्थिति आपके लिए काफी मजबूत हो सकती है। पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है या कोई किस्त प्राप्त हो सकती है। रिश्तों में रोमांच और समझदारी दोनों रहें तो ही कोई बात आगे बढ़ सकती है, किसी नये रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य है, फिटनेस के साथ आगे रहेंगे। अपने काम में मन भी लगेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपका ध्यान अपने काम और कुछ नई चीजों को पाने में रहेगा। घर के कामों को दूसरों के साथ मिल-जुलकर जल्द से पूरा कर लेने की कोशिश भी करेंगे। फैमली में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा हो सकती है। काम के सिलसिले में कुछ छोटी सी ट्रिप हो सकती है। नौकरी में टीमवर्क और प्रोजेक्ट्स को लेकर दौड़ धूप भी रहेगी जिसमें सफलता मिलेगी। कारोबार करने वालों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है, प्रयासों का फल आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर रहने वाला है। आपको घर परिवार या किसी अन्य तरीके से कुछ लाभ की प्राप्ति होने के शुभ संकेत दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा, आपसी बातचीत से रिश्ते और भी मजबूत होंगे। घरेलू मामलों में आप अपना पक्ष अच्छे से रख पाएंगे जिससे पार्टनर भी आपको समझ पाएगा। सेहत सामान्य है, लेकिन गर्दन या पीठ में खिंचाव की समस्या हो सकती है। ज्यादा देर तक एक ही मुद्रा में बैठने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मिले जुले असर देने वाला है, जिसमें कुछ तनाव तो कुछ एडजस्टमेंट की जरूरत होगी। दूसरों से संपर्क बनाना और अपने विचार व्यक्त करना आसान नहीं हो पाए लेकिन बाहरी लोगों के साथ कुछ बातें ज्यादा ही होने का समय है और किसी यात्रा की संभावना है। नौकरी में लगे हुए लोगों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोग किसी नए सौदे पर विचार कर सकते हैं। माल की कंडीशन को लेकर आप थोड़े विचारशील हो सकते हैं। सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फायदा होगा। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं, खर्च भी उतना ही तेज हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। किसी मित्र की आर्थिक सलाह फायदेमंद हो सकती है। रोमांटिक जीवन में कुछ नया होने के संकेत हैं जिसमें पार्टनर के साथ किसी ट्रिप की प्लानिंग हो सकती है। सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई दोस्त बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन अनियमित खान-पान से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति के मामले में थोड़ी भावनात्मक उठा-पटक के साथ शुरू हो सकता है। बाहरी संपर्क और लोगों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है। फैमली के किसी सदस्य से बातचीत करके कुछ बदलाव या नयी बातों से जुड़ सकते हैं। दिन की स्थिति फ्रीलांसर या वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट या काम दिलाने में मदद कर सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में लोगों के साथ काम को लेकर पार्टी का समय भी अच्छा रह सकता है। फाइनेंशियल मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है, कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिसमें आप काफी जोड़ तोड़ करने के मूड में होंगे। भावनात्मक रूप से पार्टनर से जुड़ाव आपके दिल में गहरा हो सकता है, कोई ऐसी बात सामने आ सकती है जिससे रिलेशन और भी मजबूत हो जाए। मानसिक शांति के लिए कोई क्रिएटिव एक्टिविटी फायदेमंद रहेगी। काम की अधिकता के चलते खुद को अधिक ध्यान न दे पाने की स्थिति भी रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके काम के साथ-साथ घर में होने वाली बातों से भी प्रभावित करने वाला होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। परिवार या घर से जुड़ा कोई मुद्दा हल हो सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है धैर्य बनाए रखें। बिजनेस या कोई सरकारी नीति का प्रभाव आपके काम और दिन को व्यस्त कर देने वाला होगा। लोगों से बात बन सकती है या रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है, लोन या उधारी से फिलहाल बचें क्योंकि आपको खुद से ही कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों में भावुकता बढ़ सकती है, किसी बात पर असहमति हो सकती है। शाम के समय किसी पुराने परिचित से दोबारा बात शुरू करने का मन हो सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी, अपने काम को एक्टिव तरीके से कर पाएंगे। छोटे बच्चों के साथ मस्ती और दिल को बहलाने वाला समय होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी लोगों के साथ बातचीत भीतर तक छू सकती हैं। किसी पुराने संबंध या याद की वजह से मन थोड़ा भावुक हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आप कुछ जिद कर सकते हैं पर खुद को स्थिति के अनुसार ढालें जिससे बच्चों या घर के बुजुर्गों के साथ फैसले लेना अनुकूल रहेगा। वर्क की स्थिति सामान्य रहने वाली है आपकी संवेदनशीलता के कारण अगर कोई गड़बड़ी हो रही है तो उसे पकड़ लेना आसान होगा। सोशल वर्क या हेल्पिंग प्रोफेशन से जुड़े हैं तो तारीफ और संतोष दोनों मिलेंगे। फाइनेंशियल मामलों में भावनाओं पर नहीं, लॉजिक पर ध्यान दें। कोई पुराना लेन-देन उभर सकता है या किसी करीबी की मदद करनी पड़ सकती है। रिश्तों में भावुकता बढ़ेगी जो आपके और पार्टनर के बीच एक गहरा जुड़ाव बना सकती है। किसी बात को लेकर भावनात्मक ओवररिएक्शन से बचें। मन पर ज्यादा बोझ न डालें प्रकृति में समय बिताना आपको रिचार्ज कर सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति काफी कुछ अच्छी होगी तो कुछ मामलों आप दूसरों के लिए काफी सहयोगी रह सकते हैं। कोई जरूरी काम के लिए सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं जहां आपकी उपस्थिति अहम रहेगी। घर में कोई नई प्लानिंग हो सकती है जिसमें आप लीड करेंगे। काम के स्थल पर आपकी लीडरशिप और निर्णय लेने की क्षमता सराही जाएगी। एडमिनिस्ट्रेशन या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबार के लिए आप लंबी दूरी की यात्रा कर पाएंगे। फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर दिखाई दे सकती है। कोई नया निवेश प्लान बना सकते हैं या किसी पहले से सेविंग से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिलेशन मजबूत होंगे। आप दोनों मिलकर कोई बड़ा प्लान बना सकते हैं। कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन सतर्कता से निर्णय लें। आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। ओवरवर्क से बचने की जरूरत होती है, ब्लड प्रेशर से जुड़ी कोई समस्या हो तो ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत में काम को लेकर कुछ उलझे रहेंगे, घर पर बच्चों और बड़ों के साथ नाराज हो सकते हैं, लेकिन इतनी बड़ी बात नहीं होगी। आपकी बातों और फैसलों का सम्मान जरुर होगा। सामाजिक रूप से भी आगे दिखाई देने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से कुछ सहयोग मिल सकता है, प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की चर्चा हो सकती है। नई डील के चक्कर में लोगों से मिलने के योग हैं। मार्केटिंग, इवेंट्स या शोबिज से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। धन की स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना निवेश अब लाभ देना शुरू करेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी डीलिंग सोच रहे हैं तो चर्चा शुरू की जा सकती है। लव लाइफ में रोमांच रहे इसके लिए आपको खुद से ही काफी कोशिशें तो करनी ही होंगी। काम के स्थान पर भी किसी से मिल सकते हैं। मौसम का असर आपको भीतर से कुछ मुश्किलों में डाल सकता है, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप घर के साथ-साथ अपने कामों में व्यस्त रह सकते हैं। घर के रख रखाव को व्यवस्थित तरीके से निपटाने में थकने वाले हैं। छोटे-छोटे कामों में परफेक्शन लाने की आदत आपकी बड़ी ताकत साबित होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को भी अच्छे से संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोग डेडलाइन पर काम पूरा कर पाने के लिए कुछ अतिरिक्त समय अपने ऑफिस में लगाने वाले हैं। कुछ काम-काज को लेकर नई रणनीति बनाने का समय है। फ्रीलांसर को टाइम पर काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। टेक से जुड़े लोग अच्छा परफॉर्म करेंगे। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है, साथ ही कुछ जरूरी खरीदारी भी हो सकती है। टैक्स, बिल या बीमा जैसी चीजों को समय पर निपटाएं। अपने साथी के साथ छोटी बात पर बहस हो सकती है पर जल्दी ही सुलह भी हो जाएगी। किसी पर धीरे-धीरे आकर्षित हो सकते हैं। हाथ पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, नींबू पानी, हल्का खाना और शरीर में मसाज से राहत मिलेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रह सकता है। रिश्तों और अपनी इच्छाओं के बीच फंसे रहने वाले हैं, किसकी सुनी जाए और किसे अनदेखा करें, इसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घर की जिम्मेदारी की अधिकता के कारण अपने जरुरी काम भी टालने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपनी काबिलियत से किसी मुश्किल काम को आसानी से निपटा लेने में काफी मेहनत करने वाले हैं। कारोबार करने वालों को साझेदारी में लाभ मिल सकता है। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है। किसी को क्लाइंट बेस्ड काम मिल सकता है। अगर शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं तो लगा सकते हैं, लाभ मिलेगा। किसी को उधार देने का समय नहीं है। रिश्तों में मिठास रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। किसी मित्र के जरिए डेटिंग का अवसर मिल सकता है। स्किन एलर्जी या नींद की समस्या हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और खुद को रिलैक्स दें। माता-पिता को चाहिए की बच्चों का ख्याल अधिक रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - काला है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन काम के मामले में अच्छे से सोच समझ कर आगे बढ़ने का है। कुछ गहराई से सोचने और पुराने फैसलों पर दोबारा विचार करने का समय है। भाई बंधुओं से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी। नौकरी में लगे हुए लोग अपने काम में गोपनीयता बनाए रखें तो ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि कोई आपकी योजनाएं चुरा सकता है। नई साझेदारी से पहले पूरी जांच पड़ताल करते हुए काम करना ही बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। कोई बड़ा फैसला न लें। उधारी या कर्ज लेने से बचें। लेन-देन में दस्तावेजों की जांच जरूर करें। प्यार में भावनाओं की गहराई महसूस होगी। किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। अकेले लोगों को किसी रहस्यमयी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। मानसिक तनाव और नींद की कमी से थकान हो सकती है। खुद के लिए समय निकालें और कुछ एक्टिविटी में शामिल रहें जिससे मन फ्रैश रहे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी शुरुआत सामान्य रहने वाली है। कुछ नया सीखने या यात्रा करने का मन बन सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर प्लानिंग तो काफी करने वाले हैं पर शायद अधिकांश बातें आपके सोच विचार में ही बनी रहें। कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है या कोई नई ब्रांच खोलने का विचार हो सकता है जो अच्छा है और इस पर काम करने के लिए जोश जरूर बनाना चाहिए। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता से प्रभावित होने वाले हैं। डिजिटल या टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है। कुछ संपत्ति की खरीदारी के लिए आप उत्साहित रहेंगे लॉन्ग टर्म प्लानिंग अच्छी है। पार्टनर के साथ मनचाही बातचीत होगी, कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी दोस्त या ऑनलाइन कनेक्शन से नया रिश्ता शुरू हो सकता है। जोश में आकर शरीर पर अधिक जोर न डालें, मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। संतुलित आहार और हल्की कसरत फायदेमंद रहेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ऑरेंज है।