दैनिक राशिफल २५ मई २०२६ सोमवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 25-05-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- दशमी 29:10:18*,   
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 11 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 28:07:50*, 
योग- वज्र 27:14:20*, 
करण- तैतुल 16:46:00, पश्चात-गर,  
चंद्र- सिंह 09:06:20, पश्चात्-कन्या राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:27:02, 
सूर्यास्त- 19:09:21,
दिन काल- 13:42:19, 
रात्री काल- 10:17:19,
चंद्रोदय- 13:55:29,
चंद्रास्त- 26:07:35*,
राहू काल- 07:10-08:53, अशुभ,
यम घँटा- 10:35-12:18,
अभिजित-11:51-12:46, शुभ,
प्रदोष- 19:09-21:14 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(
   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन घर के छोटे मोटे कामों में बच्चे भी आपकी मदद कर सकते हैं, आप चाहेंगे कि आपका समय शांतिपूर्वक बीते और कोई आपको परेशान न करे। पर कुछ न कुछ उथल पुथल तो रहने वाली है। चंद्रमा का छ्ठे भाव में गोचर समस्या दे सकता है। बच्चों या छोटे भाई की शरारत या जिद से थोड़ी खटपट हो सकती है, अपने आपको ज्यादा क्रोध में आने से रोकें। व्यवसाय की अगर बात की जाए तो कंपटीशन तो रहेगा पर समझदारी से काम करें जिससे आपकी मेहनत सही जगह पर लग पाए। नए लोग आपके संपर्क में आ सकते हैं। पैसों को संभालकर खर्चे करें क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा कर्ज या उधारी की ओर भी संकेत देता है। प्रेम संबंधों के मामले में ठहराव वाली स्थिति देखने को मिल सकती है और इसके चलते आपस में विवाद या अलगाव भी बढ़ सकता है। सेहत ठीक रह सकती है, मानसिक रूप से आप अधिक विचारों के चलते ही थकान महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए नए घर के साथ साथ अपनों के साथ रिश्तों में भी मौके देने वाला है। कहीं अचानक से जाना पड़ सकता है या बच्चों के लिए भागदौड़ रह सकती है। अपने आपको लापरवाह या आलसी न होने देना क्योंकि आप दूसरों पर अगर काम छोड़ देते हैं तो समस्या हो सकती है। कारोबार की अगर बात करें तो समय बेहतर है कुछ बदलाव भी होंगे जो अनुकूल रहेंगे। आपको मिलने वाले किसी सही दृष्टिकोण और मेहनत से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहने वाली है। किसी एजुकेशन पर या बच्चों पर पैसा खर्च हो सकता है। शादीशुदा जोड़े उन चीजों पर ध्यान दें जो दोनों के लिए जरूरी हैं और आप एक दूसरे के लिए समय अगर निकालते हैं तो प्रेम भी मजबूत होगा। चहल कदमी जरूर करें और ज्यादा खाने से बचें इन बातों का ध्यान रखते हुए आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन रवि योग की शुभता के चलते घर के कामों में ध्यान और सतर्कता से आप हर काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों के साथ या धार्मिक कामों में आप खुशी से शामिल होंगे। घर के कामों के चलते तनाव और थकान दोनों बातों का असर आपके स्वभाव पर पड़ सकता है इस ओर ध्यान देने की कोशिश करें। काम को लेकर नए मसौदे तय हो सकते हैं। व्यापार की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी। कुछ काम आप छोटे लेवल से ही शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो तेजी से काम करने और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर होगा पर ख्याल रखें कि आप कहीं दूसरों को इग्नोर तो नहीं कर रहे हैं। सेहत के लिहाज से दिन मिला-जुला सा है, गैस्ट्रिक या कफ की शिकायत असर डाल सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन गंगा दशहरा की शुभता के चलते आपको मेहनत से लाभ होगा। परिवार और दोस्तों से मिले सुझाव आपकी सोच और योजनाओं को आगे बढ़ने का मौका देंगे। साहस रहेगा पर अधीरता या जल्दबाजी में काम से करना नुकसान देता है, समझदारी और धैर्य से हर मुश्किल हल होगी। नए मौके अगर आपके सामने आ रहे हैं तो प्रोजेक्ट में कदम रखने से पहले शांतिपूर्वक योजना बनाना शुरु कर दीजिए। सहयोगियों के साथ समय बिताने से मन भी उत्सुकता से भरा रहेगा। छोटे भाई बंधुओं को पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है या किसी यात्रा पर खर्च हो सकता है। दिलों के मामले में छोटी बातों पर नजरअंदाज करना सीखें तभी प्रेम में लगाव बना रह सकता है। शरीर की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है, शरीर को नमी देने वाले उपाय अपनाएं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गहरा पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन घर के काम-काज में कुछ मिला-जुला रह सकता है, रोजमर्रा के काम थोड़े समय ले सकते हैं। बच्चों और परिवार में खुशियों की झलक महसूस होगी। काम के लिहाज से परेशानी बढ़ रही है, काफी मेहनत बढ़ने वाली है। काम में दूसरों की मदद लेने में कोई हिचक न दिखाएं। व्यापारियों के लिए सुबह का समय थोड़ा धीमा रहेगा। शाम तक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामलों में सतर्क रहें, व्यर्थ खर्च से बचें और बड़े खर्च सोच समझकर ही करें। दिल के रिश्ते गहरे रहेंगे। कभी-कभी बेचैनी हो सकती है। शाम तक साथी के साथ समय बिताने से ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ेगी। हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी का ध्यान रखें, नींद पूरी करना बहुत जरूरी है, ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन रवि योग आपके लिए बेहतर रहेगा। नए विचार और आइडिया आपके दिमाग में आएंगे, उन्हें सिर्फ सोचने तक न रोकें। दिन की स्थिति आपको उथल पुथल से भर सकता है। करियर में बदलाव या नए अवसर के संकेत मिल सकते हैं। नौकरी, प्रमोशन या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप व्यवसाय करते हैं तो अपने संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है शेयर बाजार या स्टॉक्स में पैसा लगाते समय सतर्क रहें। प्यार में दिन थोड़ी नीरसता ला सकता है बस आवश्यक है कि खुद को प्रेमी के समक्ष कुछ उत्साह बना के रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, खुद को अधिक मेहनत न करने दें और आराम पर ध्यान दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए घर और बाहर के कामों में तालमेल बनाने वाला रहेगा। परिवार के लोग आपकी छोटी मदद और सलाह की अपेक्षा करेंगे। काम के साथ आप किसी के साथ कुछ अधिक बहस में शामिल हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत हैं। कोई नया काम या जिम्मेदारी आपके पास आ सकती है। वरिष्ठों या सहयोगियों से मदद लेकर काम को आसानी से निपटा सकते हैं। पैसों में स्थिरता मिले-जुले स्तर पर होगी। खरीदारी से पहले फायदे और जोखिम को समझें। गंगा दशहरा के दिन प्रेम भरे रिश्ते में अनुकूलता या सकारात्मक ऊर्जा को देने वाला होगा। गर्दन में हल्का दर्द या सिर दर्द हो सकता है। तेल से मसाज करना अनुकूल होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन रवि योग के कारण आप अपने काम में पूरी मेहनत और लगन से लगे रहने वाले हैं। परिवार और बड़ों के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। घर पर आपका कंट्रोल कम रह सकता है, आप बच्चों के कारण कुछ व्यस्त भी रह सकते हैं। नए अवसर आपके लिए खुल सकते हैं, नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। बड़ी जिम्मेदारी संभालने या व्यवसाय में लाभ पाने के लिए समय उपयुक्त है। छोटी-छोटी बचत पर ध्यान रखें और ज्यादा दिखावे में न आएं क्योंकि खर्च रोक पाना मुश्किल होगा। गंगा दशहरा के दिन आपसी समझ और स्नेह में बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक कामों में जीवन साथी भागीदार बनेगा। गर्दन और पीठ में हल्की परेशानी हो सकती है। दिन भर हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम आवश्यक है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन घर के कामों में आपकी बड़ों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। परिवार में हल्की हल-चल हो सकती है, आपका शांत व्यवहार सबको संतुलित रखेगा। दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है इसलिए खुद को थोड़ा समय दें, आप हर स्थिति को समझदारी से संभालेंगे। व्यापार में सौदे तो होंगे, पर लाभ थोड़ा कम हो सकता है। नौकरी में मेहनत बढ़ेगी और वरिष्ठों के साथ सहकर्मी भी आपके काम में बदलाव की सलाह दे सकते हैं। खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं, पहले की बचत मुश्किल समय में सहारा देगी। नई योजना बनाने से पहले अभी का ध्यान रखें। प्रेम के मामले में आपका रिश्ता अगर आगे आएगा तो आप प्रेम में भी आगे रहने वाले हैं खुले दिल से बातचीत जरूरी है। सेहत में उतार चढ़ाव रह सकता है, पेट के रोग या चेहरे पर दाने हो सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन रवि योग के प्रभाव से आपका दिन कुछ यात्रा और कुछ लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश को पूरा करेगा। बच्चे आपको सहयोग कर सकते हैं। कुछ मामलों में ग्रहों का असर आपको नई सोच तो देगा पर ये सोच दूसरों को परेशानी दे सकती है इस पर अधिक ध्यान देना होगा। काम में आप कुछ अपनी ही मर्जी अधिक चला सकते हैं, मेहनत और स्मार्ट निर्णय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। नया अवसर या प्रस्ताव आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने का समय है, आपको अपने जीवन साथी या घर के किसी सदस्य से मदद मिल पाएगी। अपने साथी के व्यवहार को आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं इसलिए इस ओर बहुत अधिक ध्यान देने से बचें। खान-पान को लेकर आपको सतर्क रहना होगा, लापरवाही से परेशानियां हो सकती हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए हल्की राहत का समय है लेकिन आप पुराने कामों को पूरा करने के लिए भी काफी मेहनत में रहने वाले हैं। तनाव को खुद पर हावी न होने दें, कोई बात नहीं अगर चीजें आपकी सोच से विपरीत जा रही हैं। अपने आपको बस स्थिति के अनुसार ढालने की कोशिश करें। काम-काज में नया अवसर किसी को जलन देने वाला है, आप तो मेहनत बना के रखें हैं लेकिन काम खराब करने की किसी की मंशा भी रह सकती है तो चारों ओर निगाह रखें। अप्रत्याशित खर्च होने का दिन बन रहा है, पहले की बचत मददगार साबित होगी। प्यार में नोक-झोंक चाहे हो पर साथी की ओर से आपको मनाने या रोमांस की कोशिश भी कम नहीं होने वाली है। सेहत की दृष्टि से दिन साधारण ही है, खुद को थकान से बचाएं और प्रकृति के करीब समय बिताएं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन रवि योग की शुभता के कारण खुद पर विश्वास बढ़ेगा और आप कई काम आसानी से निपटाने में सक्षम भी होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा, अपनों सहयोग मिलेगा। दिन हल्का तो होगा पर आप धार्मिक चीजों में खुद को शामिल करते हुए काफी थक सकते हैं। नई ऊर्जा के साथ कार्यों में बढ़त होने का समय बना हुआ है, आपकी योजना और मेहनत की तारीफ होने का समय भी है। कारोबार में मालिक की ओर से कुछ अच्छे शब्द आपको जोश देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य ही है पर अचानक ही किसी लाभ या बोनस की संभावना है। रोमांस और ताजगी दोनों अनुभव कर सकते हैं साथी आपके करीब रहना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप चाहेंगे कि आउटडोर गतिविधियों में समय बिताएं पर मौसम का ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!