शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- दशमी 15:17:22, पश्चात-एकादशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 29 पौष गते,
नक्षत्र- विशाखा 24:05:38*,
योग- शूल 19:03:44,
करण- विष्टिभद्र 15:17:21, पश्चात-बव,
चंद्र- तुला राशिगत 17:20:17, पश्चात-वृश्चिक,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायन
सूर्योदय- 07:16:32,
सूर्यास्त- 17:43:13,
दिन काल- 10:26:40,
रात्री काल- 13:33:15,
चंद्रास्त- 13:09:48,
चंद्रोदय- 27:29:32*,
राहू काल- 15:07-16:25, अशुभ,
अभिजित-12:09-12:51, शुभ,
प्रदोष- 17:43-20:28 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन कुछ शुभता से प्रभावित होने वाला है। सामाजिक स्तर पर लोगों के साथ शामिल होंगे। बाहर घूमने फिरने के साथ कुछ खरीदारी भी होगी। मन थोड़ा इमोशनल रह सकता है। काम-काज के मामले में दिन व्यस्त रह सकता है। हर काम को ज्यादा ध्यान देना होगा, क्योंकि ग्रहों की चाल अब आपको प्रभावित करने वाली है। इसलिए कोई भी काम ऎसे न हों जो मुश्किल दें, अपने कामों को मेहनत से करें। कारोबार में तेजी का दौर आपको मुनाफा देगी। पैसों के मामले में दिन कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी के चक्कर में खर्चीला रहेगा वहीं शाम होते-होते कुछ प्राप्ति को भी दिखाने वाला हो सकता है। प्रेम संबंधों में समझ को बनाएं और भरोसे की जरूरत होगी। अपने जीवन साथी की इच्छाओं को नजरअंदाज न करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, खान-पान में लापरवाही पेट से जुड़ी परेशानी को बढ़ा सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज लोहड़ी के दिन आप अपने काम-काज में व्यस्त रहने वाले हैं। आप सामाजिक रूप से अचानक से ही लोगों के साथ मेल-जोल के चलते काफी व्यस्त होने वाले हैं। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है, इसके अलावा ऑफिस में आपके काम पर लगातार निगरानी भी रखी जाएगी जो आपकी सफलता और पद प्राप्ति के द्वार खोल सकती है, इसलिए जितना हो सके अपने काम पर ध्यान रखें। रंगमंच या कला क्षेत्र में अच्छे मौके हैं। पैसों के मामले में कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद से भी राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अपने जीवन साथी के साथ घूमने या समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रह सकती है पर काम की अधिकता के चलते किसी न किसी तरह की थकान महसूस हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन त्यौहार के आनंद को अनुभव करने वाला है। आप अपने अंदर एक अलग तरह की शांति और समझदारी महसूस करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इसके अलावा बड़ों का स्नेह आपको परिवार के साथ जोड़ने वाला होगा। काम-काज के लिए आप अपने काम में तो एकाग्र रहेंगे ही साथ में कुछ अटके कामों को भी पूरा कर पाएंगे। उन कामों में अब कुछ गति भी देखने को मिल सकती है। आपके जो अधिकारी होंगे जो आपके काम को देखते हैं वे आपके काम से काफी संतुष्ट रह सकते हैं। पैसों के मामले में स्थिति साधारण है, आमदनी ठीक रहेगी। कुछ अपनों की पसंद के लिए धन खर्च करना चाहेंगे। प्रेम जीवन में भावनाओं की कद्र करते हुए आप तो पूरे प्रयास कर रहे होंगे लेकिन साथी की ओर से ज्यादा सहयोग न मिल पायेगा। किसी के साथ बातें शेयर करना मन को कुछ शांति देने वाला होगा। सेहत सामान्य रहेगी। खुद की वजन या फैट को लेकर कोई डाइट चेंज का मन बना सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन जोश को बढ़ा देने वाला होगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का समय मिलेगा, वहीं कुछ बातें पार्टी जैसे रंग लेकर आने वाली हैं। इस दौरान मस्ती के साथ जीने की कला आपके लिए खास होगी। करियर में आपकी आगे रहने की योग्यता ज्यादा न दिख पाए पर आपको अपने दोस्तों का साथ काफी सहयोग मिल सकता है जिससे कुछ मुश्किल स्थिति को आप संभाल सकते हैं। ऑफिस में कुछ काम की बागडौर भी आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दिखावे या शौक में ज्यादा खर्च करने से बचें नहीं तो बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम जीवन की अगर बात की जाए तो दिलों को रोमांस उत्साहित करने वाला है। सेहत के मामले में मिला जुला सा असर दिखाई देगा। सुबह के समय कुछ नींद न पूरी होना या थकान हो पर जल्द ही स्थिति ठीक हो जाएगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन खास होगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर पर बच्चों के साथ काम को लेकर कुछ न कुछ शिकायत भी रह सकती है। ज्यादा सोचने से मानसिक थकान हो सकती है। काम-काज के मामले में अपने अधिकारियों से कुछ अच्छे शब्द या तारीफ मिल सकती है। कुछ ट्रैवलिंग भी काम को लेकर होने वाली है जो कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात को देने वाली और काम में विस्तार लाने वाली होगी। जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। कुछ पूजा इत्यादि के लिए खरीदारी होगी। दिलों को कुछ न कुछ खास मिलेगा। अपने प्यार को जीवन में ढालने और उसके साथ चलने में खुशी मिलेगी। सेहत के लिहाज से इस समय पर मौसम का बदलता असर ही स्वभाव पर भी असर डालने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके घर पर कुछ लोगों के आने जाने के कारण व्यस्तता को बढ़ा देने वाला हो सकता है। घर के बड़ों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और आपको काम पूरे करने के अवसर देगा। छात्रों के लिए पढ़ाई का माहौल खास होने वाला है। काम के लिहाज से आप कुछ न कुछ काम को लेकर भागदौड़ बनी रहने वाली है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। चीजों पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। फाइनेंशियल कंडीशन के मामले में पर कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी परेशानी बढ़ा देने वाली होगी। प्यार के मामले में लोगों के लिए दिन खास हो सकता है। किसी से मुलाकात होने या किसी के साथ आंखे चार होने का अंदेशा भी है। स्वास्थ्य को लेकर गले से जुड़े रोग कुछ ज्यादा असर डाल सकते हैं। ज्यादा तला भुना गर्म सर्द से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको ग्रहों की चाल से कुछ लाभ मिलेगा। अपने काम को पूरा करने का दबाव नहीं होगा। घर पर त्यौहार का रंग अलग ही दिखाई देने वाला है। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपके लिए भागदौड़ भी होगी। कुछ न कुछ मदद भी आपको मिल ही जाएगी। काम को लेकर इस दौरान कुछ बिजनेस के लिए किए गए सौदे आपके लिए फायदे का मामला रहेंगे। काम के मामले में सबसे बड़ी बात यह होगी कि आप दूसरों को भी बेहतर मार्गदर्शन या सलाह देने में आगे होंगे। खर्चे तो थोड़े बढ़ सकते हैं इसलिए बजट पर ध्यान रखें। शाम के दौरान कहीं आने जाने को लेकर भी पैसे खर्च हो सकते हैं। घर की जरूरी बातों को लेकर जीवन साथी के साथ बातचीत बनी रहने वाली है। त्यौहार की खुशी भी प्यार बढ़ाने में सहयोगी होगी। सेहत के लिए दिन आपको आराम करने की जरूरत होगी। छोटे बच्चों की धमाचौकड़ी सिर दर्द का कारण भी बन सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके राशि स्वामी की स्थिति शनि देव से प्रभावित होगी। इसलिए कुछ आलस्य तो आपको प्रभावित कर सकता है। बाहर जाने या बच्चों से जुड़े कार्यों में अधिक समय देने की आवश्यकता पड़ सकती है। छात्रों को कुछ अच्छे परिणाम पाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आप अपने काम में कुछ नए बदलाव देख सकते हैं या फिर नए साथियों का आना आपके लिए स्पेशल होगा। भविष्य में अच्छे परिणामों का असर दिखाई देने वाला है। पैसों की स्थिति सामान्य रह सकती है, पर कोई निवेश या ऐसे स्रोत से लाभ मिलने की संभावना है जो पहले कभी उपयोग में लाए होंगे। प्यार के मामले में दिन कुछ स्पेशल होने वाला है। किसी के साथ दिल जुड़ेगा या किसी के आने से दिल खिल उठेगा। सेहत को लेकर चल रही चिंताएं कम हो सकती हैं, पर आप कुछ पुराने रोगों से भी राहत ही पाएंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन कुछ उतार चढ़ाव देने वाला वाला रह सकता है। ग्रहों की चाल आपके मन पर असर करेगी, जिसके कारण घर में बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है। भाई-बहनों के साथ विवाद न करना ही आपके लिए अनुकूल है बातचीत में नियंत्रण बना के रखें। काम-काज को लेकर आपको उन सभी चीजों पर ध्यान देना होगा, जिन्हें आप अनदेखा कर रहे थे। मेहनत रंग लाए इसके लिए सब्र को भी अपने में धारण करना सीखना होगा। बड़ों से मार्गदर्शन मिल सकता है जिसके चलते कारोबार भी आगे बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति खर्चों को देने वाली हो सकती है, पर माता-पिता की ओर से कुछ पैसों की मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है इसलिए आज खुद को थोड़ा संवेदनशील होने से बचाएं। हर बार दूसरा आपकी बात समझ जाए ऎसा जरूरी नहीं है। सेहत को लेकर कुछ बदलाव शरीर को अनुभव हो सकते हैं, वैसे छोटी मोटी परेशानियां को छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रित ही होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रह सकता है। घर में किसी की कही बात आपको कुछ समय के लिए परेशान कर सकती है पर फिर त्यौहार की मस्ती में ये बातें जल्द ही दूर भी हो जाएंगी। शाम के समय कहीं बाहर खाने-पीने या मस्ती का प्लान भी बनेगा। काम-काज के मामले में जो लोग जल्द से जल्द घर निकलने का सोच रहे हैं, शायद उन्हें अचानक किसी काम के कारण देर तक रुकना पड़े। कुछ मामलों में आपको ज्यादा महत्व न मिले तो इसे गंभीरता से न लें। कारोबार के लिए कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में दिन आपको उलझन में डाल सकता है। कुछ के लिए शेयर मार्केट से लाभ का अवसर बन सकता है। दिल के मामले में आपके विचारों में बदलाव आ सकता है, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं पर ये सिर्फ कुछ समय का ही आकर्षण दिखता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है थकान महसूस हो सकती है इसलिए समय के अनुसार आराम का ख्याल रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन कुछ खास रहेगा। घर पर अपनों को लेकर थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। बच्चों की ओर से आपको भागमभाग अधिक करनी होगी इसके अलावा घर के बड़ों की ओर से मिलने वाले कामों को पूरा करना भी आसान नहीं है। काम-काज में स्थिति आपको अधिक मेहनत करते रहने के लिए कहने वाली है। कारोबार में अपने दोस्तों के साथ भी कुछ नयी चीजों पर काम करने की कोशिशें कर सकते हैं स्टार्टअप का समय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बच्चों की मांग बनी रहेगी, जिस पर खर्च भी होगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो आप काफी संजीदा होंगे। अपने साथी की जरूरतों को लेकर कुछ न कुछ करने की इच्छा भी रखेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप इस दौरान खुद की सेहत के प्रति लापरवाही के शिकार भी हो सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको घर के कामों को अच्छे से पूरा करने के लिए अपनों की ओर से कुछ मदद देने वाला होगा। सामाजिक स्तर पर कामों में भी आप भागीदारी के लिए आगे रह सकते हैं। मान सम्मान के लिए लगातार आपको अपनी ओर से कुछ ज्यादा ही करना भी होगा। नौकरी की अगर बात करें तो कुछ मामलों में अच्छी गति दिखाई दे सकती है। जो लोग खाने पीने के कामों में लगे हुए हैं उनके लिए अच्छा मुनाफा प्राप्त करने का दिन भी बन रहा है। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ लाभ मिल सकते हैं, इसके अलावा घरेलू चीजों के लिए आप खर्च भी दिल से करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आप त्यौहार के रंग में अपने साथी को भी रंगने में कामयाब होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। किसी न किसी कारण से आपकी भोजन से जुड़ी बातें कुछ खराब हो सकती हैं इस पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
