रिपोर्ट सत्यदेव पांडे
सोनभद्र। आम आदमी पार्टी युथ विंग प्रदेश महासचिव अंकित परिहार की अनुशंसा पर सोनभद्र जिले के यूथ विंग जिलाध्यक्ष की घोषणा किया गया एवं शुभम् मिश्रा के संघर्ष से प्रभावित होकर युथ साथी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया, प्रदेश सचिव राकेश भारतीय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एड० संतोष त्यागी द्वारा मनोनीत किया गया I प्रदेश अध्यक्ष (युथ विंग) पंकज अवाना के नेतृत्व में नवीन कार्यकारिणी ने नई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने की सहमति जताई है। शुभम् मिश्रा जिलाध्यक्ष बनने से पहले पार्टी में जिला उपाध्यक्ष पद पर एवं विधानसभा सचिव भी रहे चुके हैंI इनके कार्यकाल में पार्टी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र में अहम भूमिका निभाया हैं। इन्होंने अभी भी पार्टी की जो भी गतिविधियां होती हैं चाहे वह राष्ट्रीय स्तर की हों या प्रदेश स्तर की या फिर जिला स्तर पर शुभम् मिश्रा उसको काफी अच्छे से संभालते हैं। स्थानीय विस्थापितों का मुद्दा हो या भ्रष्टाचार का, युवा बेरोजगारी का मसला और सामाजिक न्याय दो अन्य जनहित का कोई मुददा, ये हमेशा मुखर रहे हैं। इन्हीं सबको लेकर पार्टी के आलाकमान ने इन पर अपना भरोसा जताया है।
