दैनिक राशिफल २१ जुलाई २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 21-07-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- आषाढ़ (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- अष्टमी 29:16:00*, 
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 05 श्रावण गते,
नक्षत्र- चित्रा 20:48:07,
योग- सिद्ध 18:24:19, पश्चात्-साध्य,
करण- विष्टिभद्र 16:34:28, पश्चात- भव,  
चंद्र- कन्या 07:53:32, पश्चात्- तुला राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:37:36, 
सूर्यास्त- 19:17:13,
दिन काल- 13:39:37, 
रात्री काल- 10:20:54,
चंद्रोदय- 12:29:08,
चंद्रास्त- 23:39:36,
राहू काल- 15:52-17:35, अशुभ,
यम घँटा- 09:03-10:45,
अभिजित-12:00-12:55, शुभ,
प्रदोष- 19:17-21:22 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

  !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप भोले शंकर पर जल चढ़ाकर अपने कष्टों को दूर करने की कामना करें। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहें। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। बिजनेस में मीडिया और ऑनलाइन कामों से संबंधित ज्यादा जानकारी हासिल करें। खाद्य उद्योग में काम करने वालों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आपके लिए परेशानी पैदा करेंगें। अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें। यात्रा के दौरान शार्ट कट लेने से बचना हितकर होगा, लेकिन कठिनाई होने की संभावना है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आप अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। अपनी कमियों को दूसरों के समक्ष उजागर न होने दें। परिवार के किसी बड़े सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। एक प्यारा जीवनसाथी पाने से आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रेमी से मतभेद हो सकता है परन्तु जल्द ही सम्बन्ध सामान्य हो जायेंगे। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। विवाहित लोग अपने घरेलू जीवन से नाखुश रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोग सुखी रहेंगे। आपकी इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरी में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। युवा वर्ग अपना टाइम व्यर्थ ना करके भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगायें तो उचित रहेगा। जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। प्रेमिका के साथ दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अपनी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के रिस्पांस पर नजर रखनी होगी। किसी व्यक्ति से करीबी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक संपर्क द्वारा आपको अच्छा लाभ हो सकता है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आपको मिल सकते हैं। सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा। बाहर से आए किसी रिश्तेदार को शहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। कुछ लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। अपने आपको तनाव न दें। भले ही आप हमेशा की तरह  स्वस्थ हों, लेकिन आप थोड़ी और नींद ले सकते हैं। आप थके हुए हैं और आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो रहा है। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप जो भी करें, रेलवे स्टेशन पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ऑरेन्ज है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं आपके लिये लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। जीवन साथी के साथ अपने शक को दूर करना आपके लिए हितकर होगा। प्रेम में गम का अनुभव महसूस कर सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। अजीविका संबंधी कार्य योजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। जो लोग कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रह हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाइट ब्लू है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। अपने भाई-बहन के लिए कुछ नया कर सकते हैं। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में  रोमांस बढ़ेगा। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपका कोई दोस्त फिजिकल ट्रेनिंग की क्लास के बारे में बता सकता है। खतरे वाले कामों से दूर रहें। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन किसी से अपनी मन की बात कहने के लिए अच्छा है। आलस और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। रात्रि के समय कीर्तन में जा सकते हैं, आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे। अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे, कोई मदद को आगे आ सकता है। कुछ मामलों को लेकर लाभ में रहेंगे। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन हैं उनके लिए दिन बेहतरीन है। सहकर्मी महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं। यात्रा के शौकीन लोग अपने साथ किसी करीबी को दिलचस्पी लेने का प्रबंधन कर सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मजा आएगा। थोक के कारोबारियों को आर्थिक मामले में सजग रहने की सलाह है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। गर्मी और पोलूशन से अपना बचाव रखें। आप अपने किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाने का आनंद लेने वाले हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है। 

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरों की बातों में आकर दिन को खराब न करें। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। भगवान शिवजी को बेलपत्र अर्पण करें। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है। यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें। फास्ट फूड खाने के बजाय, पौष्टिक नाश्ता करें यह आपके शरीर और आत्मा के लिए बहुत अच्छा होगा। कार्यसंबंधी यात्राओं के कारण आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कुंभ राशि : आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें। कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। आप खुद को फीट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी। किसी रोमांचक स्थान पर जमकर मस्ती कर सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। भावनाओं में बहकर आप कोई निर्णय ना लें। दान-पुण्य के कार्यों से आत्मसंतोष मिलेगा। जीवनसाथी के मिजाज को समझ कर काम करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग खुद को भाग्यशाली समझेंगे। आप शिव चालीसा का पाठ करें। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। अधिकारियों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उचित खान-पान और आराम में भी ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी खराब सहयात्री के पीछे बैठकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, ऐसा करने से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!