शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- नवमी 26:34:15*,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 26 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपदा 09:38:39, पश्चात्-उत्तरभाद्रपदा,
योग- प्रीति 08:17:28, पश्चात्-आयुष्मान,
करण- तैतुल 15:04:47, पश्चात-गर,
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:04,
सूर्यास्त- 19:16:49,
दिन काल- 13:52:45,
रात्री काल- 10:07:13,
चंद्रास्त- 13:09:01,
चंद्रोदय- 25:15:58*,
राहू काल- 15:49-17:33, अशुभ,
यम घँटा- 08:52-10:36,
अभिजित-11:53-12:48, शुभ,
प्रदोष- 19:17-21:19 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। किसी की भी मीठी बातों में न आएं। अपने साथी को दिखाएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं और एक बुद्धिमान और पूर्ण बातचीत का आनंद लें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। दुकानदारों को अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। राजकीय क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की वस्तु न लें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है। दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। विवाहित लोगों का एक दूसरे के साथ एक सुपर रोमांटिक दिन होने जा रहा है। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं। रोज की अपेक्षा आमदनी कम ही रहेगी। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन सकता है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सिखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान बनाएंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। जीवन में कुछ साथर्क करना चाहते हैं तो आत्म संदेह को दूर करें। बच्चों को पढ़ाई में आपकी मदद की जरुरत पड़ने वाली है। अपने साथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है। सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लें। उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आपको थका हुआ महसूस कराएगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। कुछ लोग ननिहाल पक्ष से जुड़ाव महसूस करेंगे। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पौष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहें। सायंकाल के समय आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। आप अपने काम को जल्दी निपटाकर अपने प्रिय के साथ कुछ घंटों का समय बिताने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शाम रंगीन हो सकती है। धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। आपमें से कुछ लोग नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को मौसम की वजह से जोड़ो व हड्डियों में दर्द की वजह परेशानी रह सकती है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप भगवान शिव की अराधना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी कार के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे। लवमेट अपनी लड़ाई खत्म कर नई शुरुआत कर सकते हैं। आपको धन का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कमाएंगे उससे आपको संतोष प्राप्त होगा। आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। ऑफिस में पैसों से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी एसिडिटी को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। धन के मामले में दोस्तों का साथ मिलने से खुशी होगी। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है, सावधान रहें। स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। ड्राइविंग सीखने वाले लोग वाहन चलाने की हिम्मत दिखा सकते हैं, लेकिन अपने पास समझदार ड्राइवर को रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ खास चीजें खरीदने का भी मौका मिल सकता है। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार के लिए कोई परीक्षा दे सकते हैं। भगवान शिव की पूजा के बाद कुछ मिठा दान जरूर करें। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने हिसाब-किताब में सफाई रखें। व्यापार में कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाकर रखें। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं। हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी। सड़क पर वाहन चलाते समय आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - डार्क रेड है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। रुके हुए कोर्ट केस से जुड़े मामले में तेजी आएगी। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है। यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें। सरकारी नौकरी की अपेक्षा रखने वालों को और मेहनत करने की आवश्यकता होगी। बारिश से बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहें। महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन शिव जी का पूजन करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई आपकी मजबूरी का फायदा न उठा पाए इसके लिए मजबूत बने रहना होगा, आत्मबल बनाए रखें। घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। फ्रैंन्ड को इम्प्रेस करने के लिये उस पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले उसकी योजना तैयार कर लें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीद सकते हैं। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। जिन लोगों का मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, उन्हें अपनी थायराइड की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। यात्रा करते समय सावधान रहें। दिशाशूल का परिहार करके यात्रा करें अच्छा रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। अपने आपको व्यर्थ की चर्चाओं मे सम्मिलित होने से बचायें। आपके रिश्ते की बात फाइनल हो सकती है। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। किसी काम को पूरा करने के लिए सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती है। सरकारी मामलों में पेपर वर्क बहुत ही ध्यान से करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप पूरी नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई उनका पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदें। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है सतर्क रहें। धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। यदि सफलता प्राप्त करनी है तो ठोस योजना बनाकर कार्य करें। रियल स्टेट की कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को कभी भी हल्के में न लें। हार्ट डिजीज तथा डायबिटीज जैसी परेशानियों के प्रति सावधान रहें। यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
