दिनांक: 8 जून, 2026 नई दिल्ली:शिवसेना पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में आज देश की राजधानी नई दिल्ली में 22 राज्यों के राज्य प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश के हर कोने तक शिवसेना की विचारधारा को पहुँचाना और विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती प्रदान करना था।
बैठक में मुख्य रूप से शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल उपस्थित रहे। उनके साथ ही देश के 22 राज्यों से आए शिवसेना के राज्य प्रमुख और उपराज्य प्रमुख भी इस चिंतन बैठक का हिस्सा बने।
बैठक के मुख्य बिंदु:
- संगठन का देशव्यापी विस्तार: देश के सभी 22 राज्यों में शिवसेना के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
- जमीनी समस्याओं पर मंथन: बैठक के दौरान सभी राज्य प्रमुखों की बातों को बेहद गंभीरता से सुना गया। विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, चुनौतियों और कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
- कार्यकर्ताओं को न्याय का भरोसा: पार्टी नेतृत्व ने विश्वास दिलाया कि धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की हर समस्या का त्वरित निवारण किया जाएगा और उनके अधिकारों को पूरा न्याय मिलेगा।
इस अवसर पर सामूहिक रूप से यह संकल्प व्यक्त किया गया कि सभी राज्यों के प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग से शिवसेना को देश के कोने-कोने तक पहुँचाया जाएगा।
आज बैठक के अंत में राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया कि इस समन्वित प्रयास से अन्य राज्यों में शिवसेना को एक नई राजनीतिक ताकत मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी एक बड़े विकल्प के रूप में उभर कर सामने आएगी।
इस बैठक में शिवसेना पार्टी के जम्मू-कश्मीर राज्य प्रमुख अश्विनी गुप्ता, ओडिशा राज्य प्रमुख रुद्रनारायण जीतबाबू, झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह, उत्तराखंड राज्य प्रमुख कुलभूषण राणा, प्रभारी सागर रघुवंशी, हरियाणा राज्य प्रमुख नीरज सेठी, पंजाब राज्य प्रमुख हरीश सिंगला, मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी, प्रभारी सुरेशजी गुज्जर, दिल्ली राज्य प्रमुख संदीप चौधरी, पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख शांति दत्त, मणिपुर राज्य प्रमुख टॉम्बी सिंग, असम राज्य प्रमुख परमिंदर सिंग, तमिलनाडु राज्य प्रमुख मनी भारती, केरल राज्य प्रमुख हरीश कुमार, अंडमान निकोबार राज्य प्रमुख टी. दीपक, गुजरात राज्य प्रमुख जिम्मी आडवाणी, प्रभारी एस. आर. पाटिल, प्रभारी सुरेश रावल, उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी, उपराज्य प्रमुख स्नेहल करमरकर, हिमाचल राज्य प्रमुख नरेश कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, त्रिपुरा राज्य प्रमुख बिरेन देबनाथ, तेलंगाना राज्य प्रमुख सिंकरु शिवाजी, बिहार राज्य प्रमुख आशुतोष झा, कर्नाटक राज्य प्रमुख सिद्धलिंगा स्वामी और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
