दैनिक राशिफल २४ मई २०२६ रविवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-05-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- अधिक ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल,
माह- (अमावस्यांत) अधिक ज्येष्ठ माह,
तिथि- नवमी 28:30:09*,   
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 10 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी 26:50:04*, 
योग- हर्षण 27:43:68*, 
करण- बालव 16:23:28, पश्चात-कौलव,  
चंद्र- सिंह राशिगत,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:27:24, 
सूर्यास्त- 19:08:47,
दिन काल- 13:41:22, 
रात्री काल- 10:18:14,
चंद्रोदय- 12:58:33,
चंद्रास्त- 25:39:08*,
राहू काल- 17:26-19:09, अशुभ,
यम घँटा- 12:18-14:01,
अभिजित-11:51-12:45, शुभ,
प्रदोष- 19:09-21:13 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मिला-जुला रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, सावधान रहें। शनि देव को लोहा, सरसों का तेल आदि अर्पित करें, आपके लिए शुभ रहेगा। आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। हार्डवेयर का काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस के काम-काज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप पार्टनर के साथ कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। जिनका टूर एंड ट्रेवल का कारोबार है उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य को करते समय टाइम-टेबल का ध्यान रखें। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। बिजनेसमेन के लिए बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन खास तौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। यदि दूसरों के बीच कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमे पड़ने से बचना चाहिऐ। किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में मदद कर सकते हो। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में  रोमांस लाने की कोशिश करें। धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। विदेश में व्यवसाय करने के योग बन रहे हैं। सरकारी अधिकारीयों को किसी चीज की अपेक्षा रह सकती है। जब-तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब-तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा। जिन गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ती है, उनमें सुधार करने की कोशिश करें। जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आपके दुश्मन आपके सामने पस्त रहेगें। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े क्रिएटिव रहेंगे। आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। कही जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहें। आपको विदेशों से शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पैरॉट है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन घर से दही खाकर बाहर निकलें, घर की सुख-समृद्धि मे वृध्दि होगी। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग इंजॉय करेंगे। मौज मस्ती पर धन खर्च हो सकता है। तेल व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नई नौकरी आपके दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं में बदलाव ला सकती है। मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा। किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। युवा दिखावे के लिए पैसा खर्च करने से बचें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहें। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ लोगों को ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। ज्यादातर समय अपने  परिवार के साथ व्यतीत कर सकते हैं। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। विवाहितों के लिए दिन अच्छा हैज़ शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग एक साथ कहीं घूमने जाने का आनंद ले सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। होममेकर्स शॉपिंग का आनंद लेने का प्लान बना सकती हैं, एक मजेदार दिन बीतने वाला है। आप अपने लोगों से बातचीत अवश्य करें। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपको अपने प्यार का मीठा फल जरूर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ होगा। मित्र के द्वारा नया और बड़े काम का मौका भी आपको प्राप्त हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके उपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की संभावना बन रही है। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। अगर आपकी बुक्स की दुकान है, तो आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। जोड़ों अथवा नसों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गहरा नीला है।

☀️ मीन राशि : आज का दिन आपका मंगल कार्यों के आयोजन के लिए रहेगा। आपमें से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक  स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गोल्डन है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!