मुम्बई में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बृज बिहारी दुबे
By -

जौनपुर के विकास खंड बरसठी क्षेत्र के बेलौना कला गांव निवासी अवनीश सिंह (38) की बुधवार को मुम्बई के भयंदर मीरा इलाके में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी एक फोर व्हीलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में अवनीश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही यह दुखद खबर गांव बेलौना कला पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर में बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अवनीश अपने पांच बहनों के इकलौते भाई थे। उनका एक 14 वर्षीय पुत्र आर्यन है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। तीन वर्ष पहले उनकी पुत्री की भी रेबीज के कारण मौत हो चुकी थी।

अवनीश की असमय मौत से परिवार की तीन पीढ़ियों में अब सिर्फ मां, पत्नी और पुत्र ही बचे हैं। गांव में हर आंख नम है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!