जौनपुर। जनपद के रामपुर मंडल उपाध्यक्ष (भाजपा) आलोक पांडे के बड़े भाई शैलेश पांडे उर्फ बबलू (निवासी पचवल, थाना रामपुर, जौनपुर) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह हादसा भदोही जनपद में हुआ।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों में शोक व्याप्त है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे।
